Mock drill became a formality regarding Corona-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोरोना को लेकर मॉक ड्रिल बनी औपचारिकता

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2022 6:01 PM (IST)
कोरोना को लेकर मॉक ड्रिल बनी औपचारिकता
-कोविशील्ड व कोवैक्सीन की है अनुपलब्धता चित्तौड़गढ़। चीन में बढ़ते कोरोना कहर को लेकर देश का स्वास्थ्य मंत्रालय अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील है और निरन्तर नजर रखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी समय समय पर जारी कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को देश भर में कोविड़ के बेहतर प्रबन्धन को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन के निर्देश भी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किये थे इसके माध्यम से कोविड़ प्रबन्धन हेतु सभी आवश्यक चिकित्सकीय उपकरणों एवं सेवाओं की क्रियान्विति को सुनिष्चित किया गया। लेकिन जिले के सबसे बड़े चिकित्सालय में मॉक ड्रिल सिर्फ औपचारिकता ही दिखाई दी तथा कही भी चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टॉफ की रूचि नजर नही आई। कहते है कि सावधानी में ही सुरक्षा है लेकिन निर्देश के बावजूद जिला चिकित्सालय में मंगलवार को यह कहावत चरितार्थ नही हुई। चीन में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को संपूर्ण देश में कोविड प्रबन्धन को लेकर मॉक ड्रिल के निर्देश दिए थे। यह निर्देश जिले के सबसे बड़े चिकित्सालय श्रीसांवलिया सामान्य चिकित्सालय में सिर्फ निर्देश ही बनकर रह गये। कोविड़ की दो लहरों से सामना होने के बावजूद जिला चिकित्सालय के प्रशासन ने इस निर्देश को बेहद हल्के में लिया तथा एक दो चिकित्सकों को छोड़कर किसी भी चिकित्सक या नर्सिंग स्टॉफ ने मॉक ड्रिल को लेकर गंभीरता नही दिखाई है। सामान्य दिनों की भांति ही मंगलवार को भी चिकित्सालय का माहौल रहा। भीड़ को व्यवस्थित करने अथवा उनको निर्देशित करने वाला कोई नही था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement