Mobile Van Departs from Kotputli for Legal Awareness-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधिक जागरूकता के लिए कोटपूतली से मोबाइल वेन रवाना

khaskhabar.com: सोमवार, 01 दिसम्बर 2025 8:22 PM (IST)
विधिक जागरूकता के लिए कोटपूतली से मोबाइल वेन रवाना
कोटपूतली। जिला एवं सेशन न्यायाधीश शिवानी सिंह ने शुक्रवार को विधिक जागरूकता मोबाइल वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वेन राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर ग्रामीण व दूरस्थ इलाकों में कानूनी जानकारियां पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) कोटपूतली की सचिव डिम्पल ने बताया कि यह मोबाइल वेन नालसा और रालसा की विभिन्न योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी देगी। इनमें आपदा पीड़ितों के लिए कानूनी सहायता, श्रमिकों के लिए सेवाएं, बाल मैत्रीपूर्ण न्याय प्रणाली, पीड़ित प्रतिकर योजना 2011, तथा निःशुल्क विधिक सहायता योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं। मोबाइल वेन के माध्यम से आगामी 21 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। लोगों को प्रेरित किया गया कि वे अपने मुकदमों का निस्तारण आपसी समझाइश से लोक अदालत में कराएं, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो सके।
मोबाइल वेन का संचालन कोटपूतली मुख्यालय से शुरू होकर आसपास के गांवों—सरुंड, नारेहड़ा आदि में किया गया, जहाँ अधिकारी मित्र सूरजन ने ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार, सुरेश कुमार, अंजूम खान, न्यायिक अधिकारीगण, बार संघ के अध्यक्ष उदय सिंह, सचिव हेमन्त शर्मा, अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement