mla kanwarlal meena challenged Congress to win election-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक मीणा ने कांग्रेस को दी कृषि मंडी चुनाव जीतने की चुनौती

khaskhabar.com: सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 2:14 PM (IST)
विधायक मीणा ने कांग्रेस को दी कृषि मंडी चुनाव जीतने की चुनौती
झालावाड़। जिले के भालता में कांग्रेस पर पलटवार करते हुए बीजेपी विधायक कंवरलाल मीना ने सार्वजनिक रूप से बयान जारी करते हुए कांग्रेस को कृषि उपज मंडी चुनाव जीतने की चेतावनी दी है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व कांग्रेस के पूर्व विधायक कैलाश मीणा ने यह बयान दिया था कि विधायक को ढोल बजाने के अलावा कुछ नहीं आता। इस पर पलटवार करते हुए विधायक कंवरलाल ने कहा कि कैलाश मीणा को यह समझ नहीं आता है कि हमने उन्हें कितनी बार बजाया है। चाहे वो विधानसभा का चुनाव हो या लोकसभा चुनाव। इसके अलावा उन्हें पंचायत और नगरपालिका चुनाव में बजा चुके हैं। विधायक ने यह भी चुनौती दी की अब वो उन्हें कृषि उपज मंडी के चुनाव में भी बजाएंगे। विधायक कंवरलाल ने यह बयान डांडिया महोत्सव के दौरान भालता कस्बे में सार्वजनिक रूप से दिया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement