MLA assured people suffering from problems in banda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समस्याओं से जूझ रहे लोगों को विधायक ने आश्वस्त किया

khaskhabar.com: सोमवार, 08 मई 2017 3:14 PM (IST)
समस्याओं से जूझ रहे लोगों को विधायक ने आश्वस्त किया
आर जयन ,बांदा। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम करने के ढर्रे पर नरैनी के भाजपा विधायक भी चल रहे हैं। विधायक ने तकरीबन अट्ठारह घंटे आम जन मानस के काम करने की आदत डाल ली है। सोमवार को विधायक ने अपने नरैनी स्थिति कार्यालय में मौजूद रह कर जन सुनवाई कर और कई अधिकारियों को जरिए फोन समस्या निस्तारण का निर्देश भी दिया है। सोमवार को करीब एक बजे दोपहर में नरैनी के भाजपा विधायक राजकरन कबीर अपने जन संपर्क कार्यालय नरैनी पहुंचे और करीब आधा सैकड़ा लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया। ज्यादातर शिकायतें पेयजल समस्या से जुड़ी रहीं, इनमें गंगापुरवा के भूरा, शिवप्रसाद, छोटू यादव, शिवकुमार नाई, बांसी गांव के पंकज त्रिपाठी और देशराज, नत्थू व ओम प्रकाश तिवारी ने अपनी बस्ती में हैंड़पंप लगवाने की मांग की। बरछा-ब (बदौसा) गांव की महिला रन्नो पत्नी सत्यनारायण और फुलिया ने अपनी शिकायत में विधायक को बताया कि इलाहाबाद बैंक बदौसा का शाखा प्रबंधक सिलाई के लिए महीने से विचाराधीन ऋण पत्रसवली का निस्तारण नहीं कर रहा है। इस पर विधायक ने जरिए फोन तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया है। पुरैनिया गांव के रामलखन ने बताया कि उसकी बेटी रामकन्या स्व0 दीनदयाल आदर्श इंटर काॅलेज से 12वीं की परीक्षा दे चुकी है, लेकिन समाज कल्याण विभाग द्वारा अब तक शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवुत्ति नहीं मिली है। तेरा (ब) गांव के रामकुमार धतुरहा ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि बरसात में उसके घर में महुआ का पेड़ गिर गया था, जो अब सूख चुका है, जिला वन अधिकारी (डीएफओ) उसे कटवाने की अनुमति नहीं दे रहा है। विधायक ने इस समस्या का निपटारा करने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement