Advertisement
कुड़ी गौशाला मौसमपुर में नहीं खोदे जाएंगे बोरवेल, विधायक ने की घोषणा

विधायक डॉ. जसवंत यादव ने बताया कि उन्हें इस मुद्दे की जानकारी उनके बेटे मोहित यादव ने दी थी। उन्होंने मंच से कहा कि मोहित ने उन्हें कसम दिलाई थी और बताया था कि गांव के युवाओं और महिलाओं के फोन आए हैं, जो पानी की समस्या को लेकर चिंतित हैं। इसलिए मौसमपुर में 21 बोरिंग नहीं लगने चाहिए।
विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जलदाय विभाग पानी की उपलब्धता के लिए अन्य स्थानों पर तलाश करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौसमपुर और आसपास के गांवों में किसी भी प्रकार का बोरिंग कार्य नहीं किया जाएगा। इस घोषणा से ग्रामीणों में खुशी और राहत का माहौल देखा गया।
ग्रामीणों की सहमति से होगी आगे की कार्रवाई-प्रशासन
धरना स्थल पर एसडीएम, डीएसपी, तहसीलदार और जलदाय विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने यह भी कहा कि आगे की कार्रवाई ग्रामीणों की सहमति से ही की जाएगी।
विधायक की घोषणा के बाद महिलाओं ने स्वागत गीत गाए और समूह में नृत्य किया ग्रामीणों ने इस फैसले को गांव की आने वाली पीढ़ियों के हित में बताया, क्योंकि अत्यधिक बोरिंग से भूजल स्तर और नीचे जाने का खतरा था।
आपको जानकारी रहे की 21बोरवेल खुदाई के विरोध में आसपास ग्रामीण करीब डेढ़ महीने तक कुड़ी गौशाला के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे थे सोमवार को भारी पुलिस जाब्ते के साथ प्रशासन व जलदाय विभाग के अधिकारी बोरिंग मशीन लेकर प मौसमपुर गांव पहुंचा था जिसका आसपास ग्रामीणों व महिलाओं ने विरोध किया था ग्रामीणों ने कहा कि बिना सर्वे और सहमति के 21 बोरवेल स्वीकृत हुए जो गलत है हम किसी भी कीमत पर यहां बोरवेल नहीं होने देंगे।
इसको लेकर पांच गांवों के ग्रामीणों ने बोरिंग का विरोध किया और प्रशासन को वापस बैरंग लौटना पड़ा था। विधायक की पहल के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


