Advertisement
ड्रग माफिया के मकडजाल में कुल्लू घाटी, यहां आते हैं हर साल डेढ लाख विदेशी

पर्यटन विभाग के आकलन के मुताबिक कुल्लू घाटी में हर साल लगभग डेढ लाख विदेशी सैलानी आते हैं और उनमें से ज्यादातर की पहली पसंद पार्वती घाटी ही होती है। विदेशी सैलानी ज्यादातर जून से अक्तूबर माह के बीच में यहां ज्यादा आते हैं क्योंकि इस दौरान यहां पर चरस का सीजन चरम पर होता है। अधिकतर सैलानी होटलों मे रूकने के बजाय ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के घरों में कमरे किराये पर लेकर या फिर गेस्ट हाउसों रहना ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में एक तो उनको चरस आसानी से उपलब्ध हो जाती है और दूसरे वहां पर वह पुलिस व अन्य जांच एजैंसियों की नजरों से भी दूर रहते हैं।
गांव के लोग रोकते हैं विदेशियों के कदम
जानकारों की माने तो ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ लोग विदेशियों को चरस मुहैया करवा कर उन्हें वहां पर ज्यादा दिन रूकने के लिये विवश कर देते हैं। ताकि चरस की बिक्री के साथ-साथ उन्हें उनके कमरों का भी भरपूर किराया मिलता रहे। जानकारी के मुताबिक ग्राहण, रसोल, तोष, पुलगा, तुलगा व खीर गंगा आदि ऐसे स्थान हैं जहां पर पुलिस भी जाने से कतराती है। यही वजह है कि ज्यादातर विदेशी इन्हीं स्थानों को अपने रहने के लिये चुनते हैं। इन स्थानों पर चरस का खुला व्यापार होता है क्योंकि यहां की चरस को बेहद ही उत्तम क्वालिटी का माना जाता है और विदेशी यहां पर चरस की मुह मांगी कीमत अदा करने को तैयार रहते हैं।
ट्रैकिंग के बहाने घुमते हैं गांव में
विदेशियों के सम्पर्क में रहने वाले जानकारों की माने तो चरस के आदी विदेशी सैलानी ट्रैकिंग के बहाने एक दूसरे गांव में घुमते रहते हैं और अलग-अलग गांव में रह कर वहां पर चरस का आनंद लेते हैं। गांववासी भी इन विदेशियों की आवाभगत में कोई कमी नहीं रखते हैं क्योंकि इन्ही विदेशी सैलानियों महंगे दाम पर चरस बेच कर ग्रामीण खूब कमाई करते हैं। इसलिए विदेशी सैलानी इनके लिये वीआईपी अतिथि से कम नहीं होते हैं।
[@ अजब गजबः 200 ग्राम का गेहूं का दाना]
[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Advertisement
कुल्लू
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


