Mission Eyes Will Save the Eyes of the Innocent-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मासूमों की आंखों को बचाएगा ‘‘मिशन आंखें’’

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 मई 2017 8:50 PM (IST)
मासूमों की आंखों को बचाएगा ‘‘मिशन आंखें’’
श्रीगंगानगर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले में नवाचार करते हुए मासूम बच्चों के लिए ‘मिशन आंखें’ कार्यक्रम चलाया गया है। इसके तहत आंखों की समस्या से संबंधित बच्चों को चिन्हित कर उन्हें चश्मा वितरण किया जाएगा और उनका निशुल्क आॅपरेशन कराया जाएगा। इस दिशा में आरबीएसके बच्चों के लिए दस मई से तीन दिवसीय निशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर भी लगा रहा है। जिसमें बच्चों की आंखों की गहनता से जांच की जाएगी और परामर्श दिया जाएगा। साथ ही जरूरत होने पर बच्चों का निशुल्क आॅपरेशन कराया जाएगा। कार्यक्रम के अतिरिक्त नोडल अधिकारी डॉ भारत भूषण ने बताया कि आरबीएसके की नियमित जांच के दौरान बड़ी संख्या में बच्चे आंखों की बीमारी से संबंधित मिल रहे हैं। जिसके चलते ज्यादातर को ब्लॉकस्तर पर ही जांच कर उपचार के अलावा चश्मे दिए जा रहे हैं। वहीं दस मई से 12 मई तक लगने वाले शिविर में सादुलशहर व श्रीगंगानगर खण्ड के चिन्हित बच्चों को बुलाया गया है। जिला मुख्यालय पर लगने वाले इस शिविर का समय सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे का रखा गया है, जिसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ पल्लवी सहारण अपनी सेवाएं देंगी। शिविर व्यवस्था के लिए डॉक्टर सोनल व डॉक्टर शैलेंद्र की टीम को लगाया गया है। आरबीएसके के तहत चिन्हित बच्चों को शिविर के दौरान आरबीएसके कार्ड, परिवार का राशन कार्ड व भामाशाह कार्ड साथ लाना होगा। भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में आने वाले बच्चों का स्थानीय अधिकृत हॉस्पिटलों में ऑपरेशन व उपचार करवाया जाएगा, जबकि इस योजना में शामिल नहीं होने वाले बच्चों को जयपुर रैफर कर आरबीएसके में निशुल्क ऑपरेशन करवाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement