फेसबुक पर दिखी लापता बेटी की तस्वीर, फिर क्या
हुआ...
khaskhabar.com: शनिवार, 03 दिसम्बर 2016 11:57 AM (IST)
एक बार तो रवि कटारिया और उनका पूरा परिवार
सकते में आ गया। नोएडा पुलिस ने बताया कि गत 12 मई 2016 को
नोएडा सेक्टर 22 निवासी संजय और सरिता रावत की साढे 4
वर्षीय पुत्री कशिश रावत गुम हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी कशिश का कोई पता
नहीं चला। कशिश की तलाश में नोएडा पुलिस के साथ ही लापता बच्चों को तलाशने का
कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्था सर्च माय चाइल्ड और कशिश के माता पिता लगातार
जुटे हैं।
सर्च माय चाइल्ड की कुसुम कंडवाल भट्ट फेसबुक
पर कुछ सर्च कर रही थी तभी उन्होंने रवि कटारिया के साथ बच्ची की फोटो देखी। दोनों
फोटो एक ही बच्ची की लग रही थी। इस पर उन्होंने तुरंत नोएडा पुलिस को भी सूचित
किया और संजय को भी बताया। इस पर नोएडा पुलिस संजय रावत के साथ तुरंत ब्यावर
पहुंची।
खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी
सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos