missing boys dead body found in sultanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दो दिन से लापता किशोर का खोह में मिला शव, हत्या की आशंका

khaskhabar.com: बुधवार, 01 मार्च 2017 10:19 AM (IST)
दो दिन से लापता किशोर का खोह में मिला शव, हत्या की आशंका
सुलतानपुर। दो दिन पहले लापता हुए किशोर का आज झाड़ियों में बने एक खोह में शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद खोह में फंसे शव को बाहर निकाला। आशंका जताई जा रही है कि किशोर की हत्या कर उसे यहां छिपा दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताते चलें कि मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बन्धू मिश्र का पूरा गांव के रहने वाले छोटेलाल का कक्षा 7 में पढने वाला 13 वर्षीय पुत्र शिवकुमार दो दिन पहले बकरियां चराने गया था। शाम तक जब वह घर नही लौटा तो परिजनों ने उसकी खोज शुरू की। सोमवार तक जब शिवकुमार का कोई पता न चला तब परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। मंगलवार को गांव के बाहर झाड़ियों के पास एक खोह में दिख रहे पैरों को देख गांव में हड़कम्प मच गया। खोह में शव को देखकर लोगों ने अजगर द्वारा निगलने की आशंका जताई। आस-पास अजगरों के रहने की आशंका के चलते ग्रामीणों में शव निकालने के दौरान दहशत भी रही।

[ दृष्टिहीन मुस्लिम ल़डकी को कंठस्थ है श्रीभागवत गीता]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement