Missed shiver from severe cold -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कड़ाके की ठंड से छूटी कंपकंपी

khaskhabar.com: रविवार, 08 जनवरी 2017 7:51 PM (IST)
कड़ाके की ठंड से छूटी कंपकंपी
श्रीगंगानगर। हिमाचल में बर्फबारी, हल्की धुंध और शीतलहर से श्रीगंगानगर में ठिठुरन बढ़ गई है। रविवार को दिन का मौसम का सबसे सर्द रहा। इलाके में कड़ाके की सर्दी से दिनभर लोगों की कंपकंपी छूटती रही। पूरा इलाका कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। दिन का तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शीतलहर की वजह से सर्द हवाएं चलती रहीं। इससे ठिठुरन बढ़ गई। बादलों की आवाजाही से दिन में सूर्य के दर्शन तक नहीं हुए। शीतलहर से हर कोई ठिठुरता रहा। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आगे तस्वीरों में देखें...

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement