Misleading the public by prime are considerations : Ramnath-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रधानमंत्री बातों से कर रहे जनता को गुमराह : रामनाथ

khaskhabar.com: रविवार, 11 दिसम्बर 2016 5:01 PM (IST)
प्रधानमंत्री बातों से कर रहे जनता को गुमराह : रामनाथ
ऊना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बातों से देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि संसद में उन्हें बोलने नहीं दिया जाता शर्मनाक है। ऐसे हालत में नरेंद्र मोदी को त्याग पत्र दे देना चाहिए। यह बात रविवार को जारी बयान में हिमाचल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष व प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित रामनाथ शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि यह कहकर मोदी पीएम पद की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे है। मोदी शायद देश के पहले प्रधानमंत्री है, जो यह कह रहे है कि लोकसभा में उन्हें बोलने नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि मोदी बताएं कि वो संसद में बोलने के लिए जाते ही कब है। उन्होंने कहा कि संसद में चर्चा से प्रधानमंत्री भागते है और हैरानी की बात है कि सत्ता पक्ष शोर शराबा कर रहा है। शर्मा ने कहा कि पीएम को देश की संसद का सामना करना चाहिए, इसीलिए वह इस पद पर है। उन्होंने कहा कि 125 करोड़ देशवासियों से बात करने के लिए पीएम पद पर रहना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और विपक्ष के सवालों का का प्रधानमंत्री के पास जबाव नहीं है, इसलिए वह संसद में हाजिर नहीं होते। रामनाथ शर्मा ने कहा कि आंतकवाद, बेरोजगारी, राज्यों से भेदभाव, नोटबंदी के बाद जनता की परेशानी सहित अन्य मसलों पर विपक्ष को राय रखने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से किसान, ग्रामीण, व्यापारी, मजदूर सहित हर वर्ग परेशान है। लोगों को कैश नहीं मिल रहा है और पीएम कैशलेस की बात कर रहे हैं। रामनाथ शर्मा ने कहा कि जनता का मोह कम समय में मोदी से भंग हुआ है।
आज भी याद दिलाता है अकबरी शान को तख्ते अकबरी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement