कोटा। अनंतपुरा थाना इलाके स्थित एक हाउसिंग योजना में कुछ लोगों ने गुंडागिर्दी कर शुक्रवार आधी रात लगभग सौ निर्माणाधीन मकानों को जेसीबी से ढहा दिया। इस घटना में मकान बनवा रहे लोगों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। पीडि़तों ने शनिवार को अनंतपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया है।
कोटा के खड़े गणेश जी मंदिर के पीछे के इलाके में निजी खातेदारी की जमीन पर सुमन विहार सेकंड नाम से हाउसिंग योजना डवलप की जा रही थी। इसमें डेढ़ सौ में से लगभग सौ मकानों में चारदीवारी व अन्य निर्माण कार्य चल रहा था। शुक्रवार रात करीब 3 बजे कुछ लोगों ने जेसीबी से निर्माणाधीन सभी मकान ध्वस्त कर दिए।
[@ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]