विश्व बैंक बर्रा एच ब्लाक निवासी श्याम बिहारी सिंह आटो चालक है। बेटा आशीष (16) बर्रा-8 कामदगिरी स्कूल में कक्षा-12 का छात्र है। पड़ोस में रहने वाले गणेशचंद्र का पुत्र रौनक (16) व जगदीश सविता का पुत्र विशाल (14) उसी स्कूल में 10 वीं कक्षा के छात्र है। एक ही मोहल्ले में रहने के कारण तीनों एक साथ स्कूल जाया करते थे और एक अच्छे दोस्त भी थे।