Minervas third win in Subroto Cup, beat Hyderabad 5-0-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मिनर्वा की सुब्रतो कप में तीसरी जीत, हैदराबाद को 5-0 से हराया

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 जुलाई 2023 6:20 PM (IST)
मिनर्वा की सुब्रतो कप में तीसरी जीत, हैदराबाद को 5-0 से हराया
-द फैक्ट्री के नाम से मशहूर सिटी टीम के लिए अनुराग और जायेद ने 2-2 गोल दागे चंडीगढ़। प्री-सुब्रतो नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट-2023 फॉर अंडर-14 बॉयज में मिनर्वा पब्लिक स्कूल ने जीत के अभियान को जारी रखा है। द फैक्ट्री के नाम से मशहूर सिटी फुटबॉल टीम ने पहले दिन दो मुकाबले जीतने के बाद दूसरे दिन हैदराबाद पब्लिक स्कूल को 5-0 से हराया। अनुराग और जायेद जीत के स्टार रहे। दोनों ने 2-2 गोल बोर्ड पर लगाए। कोच्चि में मैच की शुरुआत मिनर्वा पब्लिक स्कूल ने अटैक के साथ की और गोल की तलाश शुरू कर दी। टीम को खाता खोलने के लिए ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ा और दूसरे ही मिनट में अनुराग ने खाता खोल दिया। हैदराबाद टीम इस गोल से उबरी ही नहीं थी कि 5वें मिनट में अनुराग ने दूसरा गोल करके उन्हें बैकफुट पर ला दिया। पहला हाफ इसी स्कोर के साथ खत्म हो रहा था, तभी जायेद ने गोल दागा। उन्होंने 20वें मिनट में गोल किया और पहले हाफ के अंत तक टीम 3-0 से लीड पर रही।
दूसरे हाफ में हैदराबाद ने बदलाव किए, लेकिन इसका फायदा उन्हें नहीं मिला। 26वें मिनट में गीबाश ने बॉल को गोल में पहुंचाकर बोर्ड पर स्कोर 4-0 किया। हैदराबाद ने इसके बाद मूव बनाए, लेकिन मिनर्वा के डिफेंस ने उन्हें सफल होने नहीं दिया। 35वें मिनट में जायेद ने डबल पूरा किया और टीम को 5-0 से आगे कर दिया। मिनर्वा को इसके बाद सफलता नहीं मिली और टीम ने एकतरफा जीत के साथ मैच अपने नाम कर लिया। इससे पहले टीम ने दो मुकाबले 10-0 स्कोर के साथ जीते थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement