khaskhabar.com: रविवार, 14 अगस्त 2016 11:21 PM (IST)
धौलपुर । जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र के भगरीपुरा गांव में चोरों ने हथियारों के बल पर घर की मुखिया बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहनों को पार कर दिया । वारदात के दौरान बुजुर्ग महिला के जागने पर चोरों ने उसे बंधक बनाया और उसका मुंह बन्द कर दिया ।
इस घटना में करीब 30 तोला सोना के आभूषण और 2 किलो 500 ग्राम चांदी के सामान की लूट हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी हैं ।