mewat will become TB free till 2025 - Civil Surgeon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

2025 तक मेवात बनेगा टीबी मुक्त - सिविल सर्जन

khaskhabar.com: शनिवार, 06 मई 2017 8:35 PM (IST)
2025 तक मेवात बनेगा टीबी मुक्त - सिविल सर्जन
मेवात। नूंह। मेवात जिले को 2025 तक टीबी मुक्त जिला बनाया जाएगा और इस योजना पर केंद्र सरकार के आदेश पर जिला स्वास्थ्य विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है। योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग पहले घर घर जाकर टीबी रोगियों की पहचान करेगा और फिर टीबी रोगियों को चिन्हित कर उन्हें उपचार दिया जाएगा। आपको बता दें कि प्रदेश में सबसे ज्यादा टीबी रोगियों की संख्या मेवात में है और करीब 19 सौ मरीजों को फिलहाल उपचार दिया जा रहा है। वहीं कई रोगी निजी अस्पतालों से भी उपचार ले रहे हैं। जिले को टीबी मुक्त करने की दिशा में मेदांता अस्पताल के सहयोग से हर अस्पताल में डिजीटल एक्सरे की सुविधा के साथ पुराने टीबी रोगियों के इलाज के लिए नलहड़ मेडिकल काॅलेज में सीबी नेट जांच की शुरुआत की गई है। साथ ही टीबी जांच के लिए घर घर जाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को करीब एक दर्जन बाइक्स उपलब्ध कराई गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement