Message of unity by creating a human chain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मानव श्रृंखला बना कर एकता का संदेश

khaskhabar.com: बुधवार, 23 अगस्त 2017 7:48 PM (IST)
मानव श्रृंखला बना कर एकता का संदेश
जयपुर। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की ओर से देशभर में शुरू किए गए नव भारत-मथंन कार्यक्रम जारी है। कार्यक्रम के तहत बुधवार को राजधानी जयपुर के कलेक्ट्रेट सर्किल पर भाजपा प्रदेश विधि प्रकोष्ठ की ओर से मानव श्रृंखला बना कर एकता का संदेश दिया गया। भाजपा प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग के प्रमुख आनंद शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन की तर्ज पर देश से आतंकवाद, गंदगी, गरीबी, भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद समेत 7 सूत्र दिए हैं, जिन्हे देश से हटाने के लिए मानव श्रृंखला बनाई गई है। वहीं भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सुरेंद्र सिंह नरूका ने कहा कि विधि प्रकोष्ठ से जुड़े अधिवक्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर संकल्प लिया है। इस संकल्प से भारत को वापस सोने की चिड़िया बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement