Mera Maati, Mera Desh program organized in SD PG College-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एसडी पीजी कॉलेज में ‘मेरा माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम का आयोजन

khaskhabar.com: बुधवार, 11 अक्टूबर 2023 4:45 PM (IST)
एसडी पीजी कॉलेज में ‘मेरा माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम का आयोजन
श्रीगंगानगर। सेठ जीएल बिहाणी एसडी पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. वरुण माहेश्वरी के निर्देशन में ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत एनएसएस की दोनों इकाइयों के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुए। एनएसएस प्रभारी डॉ. रितु कौशिक ने बताया कि एनएसएस के स्वयंसेवक अपने घरों से मिट्टी लेकर आये। स्वयंसेवकों ने मिट्टी से तिलक किया और कॉलेज में गमलों में पौधे लगाये। कार्यक्रम प्रभारी प्रो. सतनाम ने बताया कि स्वयंसेवकों ने कॉलेज में पौधे लगाकर वाटिका का निर्माण भी किया और वाटिका की देखभाल करने का प्रण लिया। इसके पश्चात् गमलों को कलश का प्रतीक मानते हुए ‘कलश’ यात्रा निकाली गई। प्राचार्य डॉ. वरुण माहेश्वरी ने पौधारोपण का महत्व बताते हुए जीवनकाल में अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का आह्वान करते हुए स्वयंसेवकों को ‘मेरा माटी, मेरा देश’ अभियान में आजीवन सहभागिता निभाने का प्रण दिलाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement