अजमेर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर जेएलएन अस्पताल में पीपीडी मोड पर शुरू की जा रही एमआरआई सुविधा को आम जनता के लिए निशुल्क करने की मांग की। कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की घोषणा के अनुसार बीपीएल, लावारिस, विधवा, कैदी, विकलांग, स्वतंत्रता सैनानी, वरिष्ठ नागरिक और भामाशाह मरीजों की एमआरआई निशुल्क की जाएगी। लेकिन सरकार और चिकित्सा विभाग की इस व्यवस्था से आम जनमानस की उपेक्षा होगी। क्योंकि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने एमआरआई की दरें 1100 से 3300 रुपए तय की है। उन्होंने इन दरों को लेकर कहा कि इसमें विरोधाभास है और इससे भ्रष्टाचार बढ़ने की पूरी संभावना है। इस मौके पर कांग्रेसी नेताओं में पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, कैलाश झालीवाल, इंसाफ अली, दामोदर शर्मा, श्याम प्रजापति, मुजफ्फर भारती, बीरम रावत, प्रद्युम्न सिंह, सौरभ बजाड़, विजय नागौरा, अशोक बिंदल, शैलेन्द्र अग्रवाल, सबा खान, अब्दुल रशीद, पूर्व सरपंच खेताराम और घनश्याम भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...यह भी पढ़े :प्रख्यात गायक दलेर मेहंदी के गानों पर जमकर थिरके कोटावासी