Meeting of Hanumangarh Water Resources Regulation Committee-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किसानों सिंचाई के पानी के मुद्दे पर बैठक कल जैसलमेर में

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 अक्टूबर 2017 11:21 AM (IST)
किसानों सिंचाई के पानी के मुद्दे पर बैठक कल जैसलमेर में
बीकानेर। हनुमानगढ़ जल संसाधन रेग्युलेशन कमेटी की बैठक में चार समूह बनाकर दो समूह में एक साथ सिंचाई को पानी देने के फैसले के अब नजरें जैसलमेर जल निर्धारण कमेटी के फैसले पर टिक गई हैं। चार अक्टूबर को जैसलमेर में बैठक होगी। दोनों मीटिंग के एजेंडे से कॉमन फैसला लिया जाएगा। इस बैठक में बीकानेर से कोलायत विधायक भंवर सिंह भाटी भाग लेंगे। विधायक भाटी ने पहले ही चार समूह में पानी की मांग की थी। भाटी का तर्क है कि पिछले साल रबी की फसलें सूख गई थी। इसलिए इस बार किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे। पौंग डेम में पूरा पानी होने के बाद तीन समूह में किसान पानी क्यों लें। भाटी ने कहा कि अगर चार समूह में पानी देने पर कमेटी सहमत नहीं हुई तो हम बैठक का बहिष्कार करेंगे। अभी पांच अक्टूबर तक खरीफ का चार समूह में पानी चल रहा है। इस दौरान नहरों की सिल्ट निकालने का काम भी जारी है। 15 अक्टूबर के आसपास खरीफ का पानी मिलना शुरू होगा। जैसलमेर कमेटी का फैसला होने के बाद हनुमानगढ़ जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता रेग्युलेशन का प्रस्ताव बीकानेर कलेक्टर कार्यवाहक सीएडी आयुक्त को भेजेंगे। यहां प्रस्ताव मंजूर होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement