meeting of expansion plan of BJP on Thursday in tonk-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा की विस्तारक योजना संबंधी बैठक गुरुवार को

khaskhabar.com: बुधवार, 16 अगस्त 2017 5:30 PM (IST)
भाजपा की विस्तारक योजना संबंधी बैठक गुरुवार को
टोंक। सर्किट हाउस टोंक में गुरुवार सुबह 11 बजे विस्तारक योजना की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर की अध्यक्षता में होगी। बैठक में विस्तारक योजना के अजमेर संभाग प्रभारी विजय आचार्य बीकानेर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और विस्तारक योजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में जिला संगठन प्रभारी सुरेश टांक, सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, विधायक अजीत सिंह मेहता, राजेन्द्र गुर्जर, हीरालाल रैगर, कन्हैया लाल चौधरी सहित जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। जिला कोर कमेटी की बैठक इसी दिन विस्तारक योजना की बैठक के बाद जिला भाजपा कोर कमेटी की मीटिंग रखी गई है। इसमें जिला संगठन प्रभारी सुरेश टांक, सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, विधायक अजीत सिंह मेहता, राजेन्द्र गुर्जर, हीरालाल रैगर, कन्हैया लाल चौधरी व कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहेंगेे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement