meeting of Brahmin Community in Bikaner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समाज के रचनात्मक और समाजिक उत्थान के लिए मांग पत्र पर लेंगे समर्थन

khaskhabar.com: सोमवार, 16 जनवरी 2017 11:38 AM (IST)
समाज के रचनात्मक और समाजिक उत्थान के लिए मांग पत्र पर लेंगे समर्थन
बीकानेर। अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद् की राजस्थान महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुनीता गौड़ की अध्यक्षता में रानी बाजार गौड़ सभा भवन में बैठक आयोजित की गयी। इस अवसर पर प्रस्ताव पारित कर ब्राह्मण समाज के 16 घटक सभी घटकों के संगठनों और जन प्रतिनिधियों एवं स्वतंत्रता सेनानी को साथ लेकर समाज के रचनात्मक विकास और समाजिक उत्थान के लिए मांग पत्र पर समर्थन लेने का निर्णय किया गया। श्रीमती गौड़ ने बताया की प्रत्येक जिले में ब्राह्मण बहुल्य क्षेत्र में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित करने और भगवान परशुराम जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करने के साथ सूखा दिवस घोषित की मांग प्रमुखता से की गई है। उन्होंने बताया कि समाज के कमजोर आर्थिक स्थिति परिवारों के लिए राज्य स्तर पर ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मलेन और सामूहिक विवाह जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना नितांत आवश्यक हो गया है। संगठन समाज के सभी लोगों को साथ लेकर इनके आयोजन के प्रयास करेगा। सनाढ्य ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष किशन पाण्डेय ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाना होगा। शांति मैत्री मिशन के अध्यक्ष कपिल गौड़ ने कहा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में सामूहिक विवाह जैसे महत्वपूर्ण कार्य समय की मांग है। कृषि विश्विद्यालय के पूर्व निर्देशक एस.पी. पुरोहित ने बैठक में सुझाव रखते हुए कहा की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के लोगों तक पहुंचाने के लिए समाज के संगठन के द्वारा भी कार्य होना चाहिए। अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद् के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अनिल वशिष्ठ ने कहा कि समाज में युवाओं को जोडक़र आगे लाने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर समाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ कर कार्य करने पर संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष कामिनी भोजक, महामंत्री राधा भार्गव, संध्या द्विवेदी, अनिल वशिष्ठ, ज्योति शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रमिला गौतम, सुनीता शर्मा, दमियन्ति तिवारी, सुनिधि शर्मा, चन्द्रकला भोरा, मणि देवी, अनिल शुक्ला, देवेन्द्र सारस्वत, पं. गायत्री प्रसाद, प्रेम वशिष्ठ, श्याम सुन्दर तिवारी, मुकुल गौड़, श्रीपाल गौड़, शिव कुमार गौड़, देवाशीष गौड़, अनिल शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

[@ जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement