Meeting held regarding preparations for Gandhi Jayanti-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गांधी जयंती की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

khaskhabar.com: सोमवार, 18 सितम्बर 2023 9:35 PM (IST)
गांधी जयंती की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित
जयपुर । प्रमुख शासन सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग दिनेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्तूबर को राज्य स्तरीय समारोह शासन सचिवालय परिसर तथा गांधी सर्किल, जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर आयोजित किया जाएगा। दिनेश सोमवार को शासन सचिवालय में इस राज्य स्तरीय आयोजन की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय कर उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने राज्य स्तरीय समारोह की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में शैली किशनानी, विशिष्ठ शासन सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, प्रकाश राजपुरोहित, जिला कलेक्टर, जयपुर, पुरूषोत्तम शर्मा, निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित कार्मिक विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग,पुलिस विभाग,सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement