पंजाब। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस कीशनिवार को सांसद ,विधायक ,और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में पंजाब प्रभारी आशा कुमारी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। वहीं कैप्टन अमरिंदर ने 13 लोकसभा के लिए 13 प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चंडीगढ़ स्थित पंजाब प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश प्रभारी आशा कुमारी ,वरिष्ठ नेता अम्बिका सोनी सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे। बैठक में 2017 के पंजाब चुनाव में अकाली दल की सरकार की कमियां लोगों को बताने और कांग्रेस अब किस तरह से आगे आने वाले समय में पंजाब का विकास करेगी इस बारें में चर्चा की गई।