Medical college work will start as soon as land is available in Charkhi Dadri: Anil Vij-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चरखी दादरी में भूमि मिलते ही शुरू होगा मेडिकल कॉलेज का कामः अनिल विज

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 अगस्त 2023 7:11 PM (IST)
चरखी दादरी में भूमि मिलते ही शुरू होगा मेडिकल कॉलेज का कामः अनिल विज
चरखी दादरी। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री अनिल विज ने कहाकि हरियाणा बजट सत्र 2022-23 के दौरान मुख्यमंत्री ने जिला चरखी दादरी में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की थी। विभाग राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना के लिए भूमि के चयन की प्रक्रिया में है। भूमि चिन्हित होने के बाद परियोजना पर कार्यवाही शुरू करवा दी जाएगी। विज ने यह जानकारी मंगलवार को हरियाणा विधानसभा में एक प्रश्न के उत्तर में दी। उन्होंने बताया कि भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह से 9 मई, 2022 को एक प्रस्ताव प्राप्त हुआ है कि ग्राम पंचायत बिरही कला इस परियोजना हेतु 102 एकड़ भूमि निशुल्क देने को तैयार है। इसी प्रकार, बाढ़डा की विधायक नैना सिंह चौटाला से 10 अगस्त, 2022 को एक प्रस्ताव प्राप्त हुआ है कि ग्रामसभा घसोला ने इस परियोजना के लिए 102 एकड पंचायत भूमि निशुल्क देने का प्रस्ताव पारित किया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कमेटी बना दी गई है और जल्द ही मुआयना करके उपयुक्त जगह मिलने पर कार्यवाही आरंभ कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement