Medias role is important in empowering democracy: Surana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोकतंत्र के सशक्तीकरण में मीडिया की भूमिका अहम : सुराणा

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024 6:35 PM (IST)
लोकतंत्र के सशक्तीकरण में मीडिया की भूमिका अहम : सुराणा
चूरू। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा निर्वाचन विभाग राजस्थान की ओर से अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 के संदर्भ में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सिलसिले में मंगलवार को जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली तथा प्रेस वार्ता का आयोजन कर इससे संबंधित जानकारी प्रदान की। इस दौरान एडीएम अर्पिता सोनी, एडीपीआर कुमार अजय, डीडीआईटी नरेश कुमार छिंपी, एपीआरओ मनीष कुमार, भू-अभिलेख निरीक्षक शिवप्रकाश शर्मा सहित अधिकारीगण, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं मीडियाकर्मी मौजूद रहे। इस मौके पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि मतदाता सूचियों का शुद्ध और अद्यतन होना चुनाव के लिहाज से अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। निर्वाचन आयोग की यह कोशिश रहती है कि प्रत्येक पात्र वयस्क मतदाता सूची में शामिल हो तथा प्रत्येक मतदाता अपने वोट के अधिकार का उपयोग करे। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि लोकतंत्र के सशक्तीकरण में मीडिया की अहम भूमिका है। सभी मीडियाकर्मी इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि कोई भी पात्र वयस्क फोटोयुक्त मतदाता सूची में आने से वंचित नहीं रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement