MDM inspected in Dholpur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजकीय विद्यालयों में मिड डे मील का निरीक्षण

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 फ़रवरी 2017 9:33 PM (IST)
राजकीय विद्यालयों में मिड डे मील का निरीक्षण
धौलपुर। जिले में दो दिवसीय अभियान के पहले दिन 100 अधिकारियों ने राजकीय विद्यालयों में मिड डे मील का निरीक्षण किया। कुछ जगह भोजन की गुणवत्ता,स्वाद और साफ-सफाई इतनी बढिया थी कि घर का खाना भी फीका पड जाये वहीं दूसरी ओर एक-दो जगह लापरवाही मिली। पचगांव राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के लिए पहुंची जिला कलेक्टर शुचि त्यागी ने बच्चों के साथ बैठकर खाना चखा। भोजन में दाल और चावल थे। उन्होंने भोजन को स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण बताया और निर्देश दिए कि रोज इसी गुणवत्ता और स्वाद का भोजन बनाये।
जिला कलेक्टर ने कक्षा 3 और 6 के विद्यार्थियों से पढाई के सम्बन्ध में फीडबैक लिया और महत्वपूर्ण टिप्स दिए.सहायक लेखा अधिकारी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय झोर एवं आदर्श राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय कायस्थपाड़ा धौलपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालयों में पोषाहार की स्थिति सही और मीनू के अनुसार पाई गई। इसके साथ ही बच्चों के लिए स्वादिष्ट पोषाहार भी मिला। लेकिन दोनों स्कूलों में छात्र संख्या अपेक्षाकृत कम पाई गई।

[# जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement