Mayer visited various areas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेयर ने किया विभिन्न इलाकों का दौरा

khaskhabar.com: शनिवार, 20 अगस्त 2016 8:35 PM (IST)
मेयर ने किया विभिन्न इलाकों का दौरा
बीकानेर । महापौर नारायण चौपड़ा ने शनिवार को शहर के विभिन्न इलाकों में क्षतिग्रस्त और अवरुद्ध नालों का अवलोकन किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने डाक बंगले के पीछे के मार्ग पर रामदेवजी के मंदिर के पास, कोडा कॉलोनी, पुरानी गिन्नाणी, समता नगर में होटल बसंत बिहार के पीछे के नालों व सीवरेज के अवरुद्ध चैम्बरों का अवलोकन किया। उन्होंने डाक बंगले के पीछे व अन्य स्थानों के नाले की तुरंत मरम्मत करवाने के लिए तकमीना तैयार कर शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए । महापौर ने आम लोगों से भी अपील की कि वे पॉलीथिन का उपयोग नहीं करें।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement