Mavli MLA said in the assembly, the fence is eating the farm-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मावली विधायक विधानसभा में बोले, खेत को खा रही बाड़

khaskhabar.com: बुधवार, 19 जुलाई 2023 8:55 PM (IST)
मावली विधायक विधानसभा में बोले, खेत को खा रही बाड़
उदयपुर । मावली विधायक धर्मनारायण जोशी बुधवार को विधानसभा में मावली पंचायत समिति में व्याप्त भ्रष्टाचार के मामले को लेकर खूब गरजे। जोशी ने तो यहां तक कहा जब बाड़ ही खेत को खाने लगे तो बचेगा कौन? जोशी ने आज विधानसभा में विशेष उल्लेख प्रस्ताव के तहत इस विषय पर बोलते हुए कहा कि मावली पंचायत समिति द्वारा कराये गये डोम निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है, वहीं हेण्डपम्प खोदने में टेंडर, गहराई व उपयोग की गयी सामग्री की गुणवत्ता जांच का विषय है, उन्होनें इस सम्बन्ध में विभाग को शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जोशी ने कहा कि मावली में नाथद्वारा रोड़ पर डाक बंगले के पास बडी संख्या में अवैध दुकानों का निर्माण हो रहा है, उन्होनें स्थानीय प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की। कार्यवाही होना तो दूर शिकायत का प्रत्युत्तर तक नहीं मिला। जोशी ने इन मामलों में नियम सम्मत जांच व कार्यवाही की मांग की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement