Massive fire in furniture factory in Ghaziabad, nine fire tenders brought it under control after three hours-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गाजियाबाद में फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की नौ गाड़ियों ने तीन घंटे बाद पाया काबू

khaskhabar.com: बुधवार, 06 सितम्बर 2023 10:26 AM (IST)
गाजियाबाद में फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की नौ गाड़ियों ने तीन घंटे बाद पाया काबू
गाजियाबाद। गाजियाबाद के कविनगर इलाके में एक फर्नीचर फैक्ट्री में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। तीन घंटे की मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना मिलने के बाद फायर विभाग ने अपनी चार गाड़ियों को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। इसके बाद अलग-अलग सब स्टेशनों से और नोएडा से भी दो फायर बिग्रेड की गाड़ियां मंगाई गई। दमकल विभाग की कुल नौ गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फर्नीचर फैक्ट्री में लगी आग पर पूरी तरह से काबू पाया। फायर विभाग गाजियाबाद से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह 6:18 बजे फायर स्टेशन कोतवाली पर सूचना प्राप्त हुई की ई 221 कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया भगवान सिंह एंड संस फैक्ट्री में आग लगी है। फैक्ट्री फर्नीचर की थी जिससे आग तेजी से फैली और भीषण रूप ले लिया। दमकल कर्मचारियों ने आग को दोनों तरफ से बुझाना शुरू किया।
लगभग तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। अभी लगातार कूलिंग की जा रही है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement