Advertisement
मारवाड़ प्रेस क्लब के चुनाव : राजीव गौड़ दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

नवनिर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
अध्यक्ष: राजीव गौड़
उपाध्यक्ष: इम्तियाज अहमद
सचिव: चंद्रशेखर व्यास
कोषाध्यक्ष: मनोज गिरी
संयुक्त सचिव: ललित सिंह बडगूजर, मनीष दाधीच
संगठन सचिव: विक्रम दत्त
कार्यकारिणी सदस्य:
ललित परिहार, सुनील दत्त, माधो सिंह मेहरू, गिरीश दाधीच एवं जितेंद्र दवे
चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव अधिकारी हस्तीमल सारस्वत एवं समाजसेवी राजेश सारस्वत ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर चुनाव अधिकारी हस्तीमल सारस्वत ने संगठन के सभी पदाधिकारियों से पत्रकार हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया तथा विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित टीम अपने कार्यकाल में जोधपुर सहित पूरे मारवाड़ क्षेत्र के पत्रकारों के हितों की मजबूती से पैरवी करेगी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव गौड़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछली कार्यशैली को आगे बढ़ाते हुए टीम भावना के साथ पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए परिणामोन्मुखी कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सदस्यता अभियान चलाकर जोधपुर शहर, जोधपुर देहात, फलोदी, बालोतरा, जालौर, सिरोही, पाली, जैसलमेर एवं बाड़मेर जिलों में संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित सचिव चंद्रशेखर व्यास ने चुनाव अधिकारी हस्तीमल सारस्वत का आभार व्यक्त किया, जबकि प्रारंभ में निवर्तमान सचिव इम्तियाज अहमद ने उनका अभिनंदन कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


