कैथल। हिन्दू महासभा की नेत्री एवं देवा फाउंडेशन की निदेशिका साध्वी देवा ठाकुर ने सरकार से मांग की है कि सरकार देश की रक्षा के लिए शहीद होने वाले शहीदों के परिवारों को जो आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है उसमें ईजाफा हो। देवा ने कहा कि सरकार द्वारा जब खिलाडिय़ों को करोड़ों रुपये के इनाम दिए जाते है तो देश की सीमा पर दिनरात पहरा देने वाले और देश की रक्षा करते हुए शहीद हो जाने पर उनके परिवार को उतनी आर्थिक सहायता क्यों नहीं दी जाती। मीडिया से बातचीत करते हुए साध्वी देवा ठाकुर ने कहा हमें लगता है कि हमारे देश में शहीदों की जान कीमत कम हो गई है।
यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं
मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...