मिर्जापुर। जिले के मड़िहान थानान्तर्गत शेरुवां गांव में खाना बना रही
विवाहिता रहस्यमय परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलस गयी। विवाहिता को सीएचसी
मड़िहान में प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मायके
वालों ने पति पर जान बूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है। इसी थाना क्षेत्र के गढ़वा
गांव निवासी बबूले कोल पांच साल पहले अपनी 22 वर्षीय लड़की रेखा की गुड्डू निवासी
शेरुआ के साथ की है। शादी के पांच साल बाद भी दोनों से कोई संतान नहीं हुआ है।
इससे पति पत्नी में आये दिन विवाद होता रहता था। गुड्डू का कहना है कि रेखा सुबह
खाना बना रही थी, उसी समय साड़ी में आग लगने से वह झुलस गयी। जबकि विवाहिता के भाई
दीपक कोल का कहना है कि उसकी बहन को जान बूझकर जलाया गया है। थानाध्यक्ष उदय
प्रताप का कहना है मामले की तहरीर उन्हे नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की
जांच करके कार्रवाई की जाएगी।