बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर के एक परिवार की विवाहिता ने अपने पति और जेठ पर संगीन आरोप लगाते हुए नया शहर थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता का आरोप है कि शादी के बाद ही उसका पति उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है। विरोध करने पर मारता और प्रताडि़त करता है। पीडि़ता ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पति के अलावा उसका जेठ भी उस पर बदनीयत रखता है और उसने भी कई बार उसके साथ अश्लीलता हरकतें की हैं। थाना पुलिस ने इस प्रकरण में पीडि़ता के पति और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले महिला पुलिस थाने में परिवाद पेश किया था लेकिन, समाज के लोगों की समझाइश पर पीडि़ता ने परिवाद वापस ले लिया। नया शहर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता के मजिस्ट्रेट बयान कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नर्सों से क्या कहती थी अम्मा!दिया ऑफर...