Advertisement
बीकानेर में राज्यपाल समेत कई बड़े लोगों का जमावड़ा : दीक्षांत समारोह से लेकर कृषि नवाचार तक में होंगे शामिल

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा भी पहुंचेंगेः
बीकानेर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा रविवार सायं 6:30 बजे राजकीय वाहन से बीकानेर सर्किट हाउस पहुंच चुके हैं। वे सोमवार को प्रातः 10:30 बजे सर्किट हाउस से रवाना होकर प्रातः 11 बजे पूगल रोड स्थित हरेश्वर महादेव मंदिर के पास बालेश्वर स्कूल के पीछे आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद, उपमुख्यमंत्री दोपहर 12:15 बजे बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। वे सायं 4 बजे विश्वविद्यालय से प्रस्थान कर सायं 4:30 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सायं 5 बजे जयपुर के लिए उड़ान भरेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी आएंगेः
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार रात्रि 10:15 बजे राजकीय वाहन द्वारा बीकानेर पहुंच रहे हैं और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। सोमवार को प्रातः 11:15 बजे वे बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे विधानसभा अध्यक्ष शिक्षा निदेशालय में प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा और अवलोकन करेंगे। वे रात्रि 8:20 बजे बीकानेर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी आएंगेः
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी सोमवार को बीकानेर पहुंचेंगे। वे प्रातः 10:10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरकर प्रातः 11:15 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मेघवाल बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में लैब उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। अपने कार्यक्रमों के बाद, वे रात्रि 8:20 बजे नाल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
उद्यान अधिकारियों को सौंपीं कृषि आदान के नमूने लेने की शक्तियांः
इसी बीच, राज्य सरकार ने कृषि क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए उद्यान विभाग के अधिकारियों को भी अब कृषि आदान निरीक्षक की शक्तियां प्रदान कर दी हैं। कृषि विभाग, जयपुर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उद्यान विभाग के उपनिदेशक, सहायक निदेशक और कृषि अधिकारी (उद्यान) भी अपने अधिकारिता क्षेत्र में बीज, उर्वरक और कीटनाशी के नमूने आहारित कर सकेंगे। पहले यह अधिकार केवल कृषि विभाग, आत्मा विभाग और सीएडी विभाग के अधिकारियों के पास था।
संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ. दयाशंकर ने बताया कि कृषि आदान निरीक्षकों की संख्या बढ़ने से कृषि आदान गुणवत्ता में निश्चित रूप से सुधार आएगा और नमूना आहरण की कार्यवाही अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी, जिससे किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले कृषि उत्पाद मिल सकेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बीकानेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


