Advertisement
कुशीनगर में आपसी रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मौके पर पहुंची पुलिस लहूलुहान निशांत को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर थाना कसया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी नौशाद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कुशी नगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


