Make successful by coordination to Independence Day Celebration -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समन्वय से स्वाधीनता दिवस समारोह को बनाएं सफल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 अगस्त 2017 7:53 PM (IST)
समन्वय से स्वाधीनता दिवस समारोह को बनाएं सफल
बारां। जिलास्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाने एवं समारोह से संबंधित व्यवस्थाओं को आपसी समन्वय से पूर्ण करने के संबंध में मिनी सचिवालय सभागार में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के दायित्व की समीक्षा की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर वासुदेव मालावत ने कहा कि जिलास्तरीय मुख्य समारोह कृषि उपज मंडी प्रांगण में सुबह 9 बजे से होगा। इसके बाद राज्यपाल के संदेश का पठन, सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, मुख्य अतिथि प्रशंसा पत्रों का वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन होगा। इस मौके पर खेल संकुल कोटा रोड पर खेलकूद कार्यक्रम एवं स्काउट-गाइड संगम कृषि उपज मंडी प्रांगण में होगा। उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय मुख्य समारोह में सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे। विभागाध्यक्ष कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर रसद अधिकारी शंकरलाल, उपखंड अधिकारी बद्रीलाल राठौड़, नगर परिषद आयुक्त रमानंद शर्मा, शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement