Major road accident on Bundelkhand Expressway, two dead, dozens injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बांदा : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, दो की मौत, दर्जनों घायल

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 अप्रैल 2025 2:40 PM (IST)
बांदा : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, दो की मौत, दर्जनों घायल
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री घायल हो गए। हादसा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर नंबर 62 पर हुआ, जहां एक ट्रक के ड्राइवर को नींद आने के कारण वाहन रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा घुसा। ट्रक चित्रकूट की ओर से सीमेंट लादकर इटावा जा रहा था। दूसरी लेन से आ रही एसी कोच की बस ट्रक से टकराने से बाल-बाल बच गई, लेकिन उसके ठीक पीछे आ रही दूसरी बस ने एसी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पीआरबी 112 व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया।
पुलिस के अनुसार, अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई घायलों की हालत गंभीर है। सभी घायल यात्री मध्य प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। एक्सप्रेसवे मार्ग को फिलहाल बहाल कर दिया गया है और स्थिति पर नियंत्रण बना हुआ है।
प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और ट्रक चालक की भूमिका को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement