Major Naxalite plot foiled in Bijapur, 50 BGL cells hidden in the forest recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीजापुर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल में छिपाए गए 50 बीजीएल सेल बरामद

khaskhabar.com: बुधवार, 18 नवम्बर 2026 2:08 PM (IST)
बीजापुर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल में छिपाए गए 50 बीजीएल सेल बरामद
बीजापुर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। उसूर थाना क्षेत्र के पुजारीकांकेर के जंगलों में चलाए गए जॉइंट सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप बरामद किया गया है। डंप से 50 बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (बीजीएल) सेल बरामद किए गए हैं। माना जा रहा है कि इन बीजीएल सेल का इस्तेमाल नक्सली आईईडी विस्फोटक बनाने और सुरक्षा बलों पर बड़े हमले की तैयारी में कर रहे थे। समय रहते डंप मिलने से एक बड़ा हमला टल गया है। पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि पुजारीकांकेर के जंगल में नक्सलियों ने विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी है। सूचना के आधार पर थाना उसूर, आवापल्ली, पामेड़ और केरिपु की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्चिंग के दौरान जंगल में कुछ संदिग्ध स्थानों की पहचान की गई। जब उन स्थानों की गहन तलाशी ली गई, तो जमीन में छिपाकर रखे गए डंप से 50 बीजीएल सेल बरामद हुए। बरामद बीजीएल सेल के संबंध में थाना उसूर में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
बीजापुर पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बीजीएल सेल का इस्तेमाल आमतौर पर नक्सली बीजीएल लॉन्चर और आईईडी ब्लास्ट में करते हैं। बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा जैसे इलाकों में पहले भी बीजीएल सेल से सुरक्षा बलों पर हमले हो चुके हैं। ऐसे में 50 सेल की बरामदगी को सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
बीजापुर पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए लगातार सर्च अभियान और डी-माइनिंग की कार्रवाई चलाई जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को दें। संदिग्ध विस्फोटक सामग्री को न छुएं और उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
इससे पहले भी बीजापुर जिले में थाना पामेड़ एवं गंगालूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने माओवादी डंप की बरामदगी की थी। पामेड़ क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षा बलों ने 103 बीजीएल सेल बरामद किया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement