major fire in the Pipe warehouse, destroyed millions of goods -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाइप गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

khaskhabar.com: रविवार, 15 जनवरी 2017 10:24 PM (IST)
पाइप गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख
सीकर। शहर में शनिवार रात और रविवार की अलसुबह पायोनियर अस्पताल की गली स्थित पाइप गोदाम में भीषण आग लग गई। आग से लाखों रुपए के पाइप और केबल जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि आग रात के समय उड़ाई जाने वाली चिमनी पतंग के चलते लगी। आग की लपटें करीब 50 फीट ऊपर तक उठी। लपटें देखकर क्षेत्र के लोगों की भीड़ जमा हो गई। जनप्रतिनिधि और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और दमकलों की मदद से करीब एक घंटे की मदद से आग पर काबू पाया। स्टेशन रोड स्थित भागीरथ पायोनियर इलेक्ट्रीकल्स का इस गली में गोदाम है। मालिक रविन्द्र शर्मा ने बताया कि गोदाम में पाइप, केबल और सबमर्सिबल पंप रखे हुए थे। आग से करीब पांच लाख रुपए का नुकसान होने की जानकारी सामने आई है। आग लगने के बाद दी गई सूचना के बावजूद आधे घंटे देरी से पहुंची दमकलों को लेकर भी लोगों में गुस्सा देखा गया। हादसे के बाद विधायक रतन जलधारी, पूर्व मंत्री राजेन्द्र पारीक, सुभाष महरिया, नगर परिषद सभापति जीवण खां और पार्षद मुकुंद के साथ पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण कमल सिंह चैहान भी मौके पर पहुंचे।

[@ अजब- गजबः उनका शौक खतरनाक सांपों से खेलना]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement