Main Bhi Chowkidar tshirt, topi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस ने कहा चौकीदार चोर है, तो भाजपा ने शुरू की मैं भी चौकीदार कैंपेन

khaskhabar.com: शनिवार, 16 मार्च 2019 2:57 PM (IST)
कांग्रेस ने कहा चौकीदार चोर है, तो भाजपा ने शुरू की मैं भी चौकीदार कैंपेन
जयपुर । कांग्रेस पार्टी ने कहा कि चौकीदार चोर है, तो भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए मैं भी चौकीदार नाम से चुनावी कैंपेन शुरू कर दी है। साथ ही मैं भी चौकीदार नाम से टीशर्ट और टोपी भी लॉन्च कर दी है। तो क्या चौकीदार चोर है, तो क्या आप चौकीदार लिखी हुई टोपी, टी-शर्ट पहनना पसंद करेंगे। भाजपा ने चुनाव प्रचार को लेकर मैं भी चौकीदार नाम से टीशर्ट, टोपी और एक बैग लॉन्च किया है। @‌BJP4India twitter हैंडल के जरिये इसका प्रचार किया जा रहा है। साथ ही @amitshah ने ट्वीट किया है कि "वो एक अकेला चल पड़ा...मैं उसकी ही क़तार हूँ, मैं नये भारत की कल्पना से सहमत विचार हूँ, मैं देश के विकास में छोटा सा भागीदार हूँ, हाँ मैं भी चौक़ीदार हूँ। हर उस भारतीय में है एक चौक़ीदार जिसे है देश की फ़िक्र" ।
आपको बता दे कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस के तनाम नेता चौकीदार चोर है, का नारा देते हुए भाषण की शुरूआत करते है। भाजपा ने चौकीदार शब्द को भुनाते हुए यह कैंपेन शुरू की है।
भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने कहा कि अभियान को राहुल गांधी के तंज के जवाब में शुरू किया गया है जैसा कि 2014 में पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर के 'चायवाले' तंज का आक्रामक तरीके से जवाब दिया गया था।
इस ट्वीट के बाद कई भाजपा नेताओं ने भी हैशटैगमैंभी चौकीदार का प्रयोग किया और ट्वीट किया।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "मुझे हैशटैगमैंभी चौकीदार अभियान में शामिल होने पर गर्व है। मैं एक ऐसे नागरिक के रूप में जो भारत से प्यार करता है, भ्रष्टाचार, गंदगी, गरीबी और आतंकवाद को हराने की पूरी कोशिश करूंगा और एक नया भारत बनाने में मदद करूंगा जो मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध हो।"
मोदी सरकार में मंत्री आर.के. सिंह ने कहा कि देश हित में जिस किसी ने भी खड़े होकर आवाज बुलंद की है वह चौकीदार है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement