Maheshwari Samaj took out an awareness rally for environmental protection-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

माहेश्वरी समाज ने पर्यावरण सरंक्षण के लिए निकाली जागरूकता रैली

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 जून 2024 8:02 PM (IST)
माहेश्वरी समाज ने पर्यावरण सरंक्षण के लिए निकाली जागरूकता रैली
भीलवाड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माहेश्वरी समाज द्वारा पर्यावरण जागरूकता हेतु शहर में कार रैली निकाली गई। समाज के नगर अध्यक्ष केदार गगरानी ने बताया गया कि पर्यावरण जागरूकता संदेश कार रैली मोदी ग्राउंड से प्रारंभ हुई। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण मंडल क्षेत्रीय अधिकारी विनय कट्टा,अपना संस्थान राजस्थान सचिव विनोद मेलाना सहित अन्य अतिथियो के तौर पर आमंत्रित थें। सहभागिता में एक पर्यावरण संचेतना नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। सांय 6 बजे रिलायंस मॉल, चित्तोडगढ रोड परिसर में भी पर्यावरण संचेतना हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। साथ ही आगामी दिनो में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरणीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, रैपिड फायर किवज, पोस्टर, स्लोगन तथा वृक्षारोपण, बर्ड फीडर (पक्षियों के चुग्गा पात्र) बांधना एवं वितरण सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement