Madhya Pradesh: Mohan Yadav Cabinet Performs Aarti to Pray for Prosperity-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मध्य प्रदेश : मोहन यादव मंत्रिमंडल ने चंबल की आरती कर खुशहाली की कामना की

khaskhabar.com: बुधवार, 18 नवम्बर 2026 12:17 PM (IST)
मध्य प्रदेश : मोहन यादव मंत्रिमंडल ने चंबल की आरती कर खुशहाली की कामना की
मंदसौर । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ चंबल नदी के घाट पर आरती की और प्रदेश की खुशहाली तथा तरक्की की कामना की। राज्य की मोहन कैबिनेट की डेस्टिनेशन बैठक के तहत गांधी सागर में कैबिनेट बैठक हो रही है । इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव मंदसौर में मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ चंबल नदी के घाट पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरती एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मां चंबल की आराधना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री ने डेस्टिनेशन कैबिनेट को लेकर कहा है कि मध्यप्रदेश के समग्र विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ गांधीसागर, मंदसौर में विशेष कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। दरअसल बिजली के क्षेत्र में 'पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना' और नीमच-मंदसौर क्षेत्र में औद्योगिक प्रगति को नई गति देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। गांधीसागर पंप्ड स्टोरेज परियोजना से बिजली उत्पादन का नया तरीका आया है। इसमें पानी को रिसाइकल करते हुए पीक आवर्स में बिजली की जल्दी सप्लाई की जा सकती है। इससे राज्य को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। बताया गया है कि इस परियोजना से हर वक्त बिजली उपलब्ध होगी और उसकी दर भी आधी होगी। इस प्लांट से पूरी क्षमता के साथ 2000 मेगावाट बिजली उत्पन्न होगी। गांधीसागर पंप्ड स्टोरेज परियोजना विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए तीर्थ की तरह होगा। सौर ऊर्जा से ऊपर का टैंक भरा जाएगा और पीक आवर्स में तत्काल बिजली सप्लाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गांधी सागर के महत्व को बताते हुए कहा कि गांधीसागर में चीता प्रोजेक्ट चल रहा है। यह पर्यटन का अद्भुत केंद्र है। यहां लाखों साल पुरानी स्फटिक की शिलाएं हैं। उन पर शिलालेख और चित्र उकेरे गए हैं। आदिमानव के जमाने से यह क्षेत्र पुरातत्व-धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा है। यहां के मछुआरों को बेहतर जल राशि होने की वजह से लाभ मिल रहा है। इसलिए इस तरह के कई कारणों से गांधीसागर का महत्व है। राजस्थान से लगे हुए मध्यप्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र का एक-एक स्थान हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement