Low visuality due to Rain in Jaipur Airport, Landing could not be done 4 Flights, hovering for half an hour in Jaipur sky-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मौसम खराब, जयपुर के आसमान में आधे घंटे तक मंडराते रहे 4 विमान

khaskhabar.com: रविवार, 23 सितम्बर 2018 09:43 AM (IST)
मौसम खराब, जयपुर के आसमान में आधे घंटे तक मंडराते रहे 4 विमान
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार शाम से रविवार सुबह तक रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। बारिश के कारण दृश्यता भी कम हुई है। खराब मौसम के कारण जयपुर के आसमान में चार एयर कंपनियों की जयपुर आने वाली फ्लाइट्स आसमान में चक्कर लगाती रही। लेकिन उनकी लैंडिंग नहीं हो पाई। इसमें से एक फ्लाइट्स में ईंधन की कमी के कारण दिल्ली भेजा गया। यह फ्लाइट वहां से ईंधन भराने के बाद पुन: जयपुर लौटेगी। जयपुर में खराब मौसम के कारण सांगानेर हवाई अड्डे पर दृश्यता कम रही। इस कारण इंडिगो की जयपुर-बेंगलोर फ्लाइट, ओमान एयर की मस्कट-जयपुर, एयर ऐशिया की बेंगलोर-जयपुर फ्लाइट्स को सांगानेर हवाई अड्डे पर द्श्यता कम होने के कारण उतारा नहीं जा सका। इस कारण इन चारों कंपनियों के विमान आधे घंटे तक जयपुर के आसमान में मंडराते रहे। फ्लाइट की लेँडिग नहीं होने के कारण गो एयर की फ्लाइट्स को दिल्ली डायवर्ट किया गया। गो एयर के विमान में ईंधन कम था। इस कारण इसे दिल्ली भेजा गया। अब वहां से ईंधन भराने के बाद इसे वापस जयपुर भेज दिया जाएगा। फिलहाल चारों फ्लाइट्स को हवाई अड्‌डे पर उतारे जाने की अनुमति मिल गई है। सभी फ्लाइट्स लैंड हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement