Lotus BJP CM candidate- Salil Bishnoi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कमल भाजपा सीएम प्रत्याशी, उन्ही के हाथ में शासन की बागडोर- सलिल विश्नोई

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 नवम्बर 2016 12:14 PM (IST)
कमल भाजपा सीएम प्रत्याशी, उन्ही के हाथ में शासन की बागडोर- सलिल विश्नोई
सुल्तानपुर के रामचरित्तर महाविद्यालय कादीपुर में बीजेपी का बूथ सम्मेलन संपन्न हुआ। बूथ सम्मेलन में बीजेपी के प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई मुख्य अतिथि रहे। बूथ सम्मेलन में जिला प्रभारी रविंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह और जिला मंत्री और प्रभारी मंडल राजेश सिंह उपस्थित रहे। बूथ सम्मेलन संपन्न होने के बाद बीजेपी प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई जी ने संवाददाता देवेंद्र शुक्ला से बीतचीत की। पेश है खास खबर से बातचीत के कुछ प्रमुख अंश- सवाल- बूथ सम्मेलन कैसा रहा ? जवाब- बूथ सम्मेलन 100 प्रतिशत सफल रहा। सम्मेलन में सभी बूथ प्रभारी उपस्थित रहे और बीजेपी के लगभग 65 प्रतिशत कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
सवाल- इस सम्मेलन में क्या रणनीति तय की गई।
जवाब- प्रत्येक बूथ को 20 खंड में विभाजित किया गया है। प्रत्येक कार्यकर्ता एक खंड अर्थात 10 घर संभालेगा। जिसकी संख्या 200 के लगभग होगी। बाकी कार्य खुद-ब-खुद पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़े :हास्य रस ने गुदगुदाया तो, वीर रस ने घोला देशभक्ति का जज्बा
यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement