Advertisement
भगवान राम और कृष्ण हमारे भी : अखिलेश यादव

उन्होंने कहा, "भगवान कृष्ण और भगवान राम हमारे भी हैं। दोनों भगवान विष्णु के ही अवतार हैं। इटावा में लगने वाली कृष्ण मूर्ति के लिए सैफई महोत्सव समिति ने पैसा जुटाया है।"
मुस्लिम-यादव समीकरण के सवाल पर अखिलेश ने कहा, "भाजपा के लोग होशियार बहुत होते हैं, झगड़ा कराने में, नफरत फैलाने में और उनसे बेहतर 'दो फाड़' कोई नहीं कर सकता है, चाहे वह परिवार में या फिर किसी राजनीतिक दल में। आप बंगाल देख लो, गुजरात देख लो या फिर उप्र को ही ले लो, ऐसे अनेक उदाहरण आपको मिल जाएंगे। हिंदू-मुस्लिम या जाति के नाम पर अलगाव विभाजन उनसे (भाजपा) बेहतर कौन कर सकता है।"
अखिलेश ने नोटबंदी पर कहा कि नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ है, बाजार ध्वस्त हुआ है। देश के पूर्व वित्तमंत्री भी नोटबंदी को गलत बता रहे हैं।
जीएसटी पर अखिलेश ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, "आप के पास एक्सपर्ट हैं फिर भी आप जीएसटी में संशोधन कर रहे हो। चुनाव जैसे-जैसे आएगा संशोधन पर संशोधन करोगे। यहां बैठे कारोबारी शायद न बोलें, क्योंकि हो सकता है कि आयकर विभाग का नोटिस आ जाएगा। लेकिन कैमरे के पीछे सब स्वीकार करेंगे कि जीएसटी ने बाजार को गिरा दिया, अर्थव्यवस्था चौपट हो गई।"
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


