Login barrel Festival ready to rock-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लॉगर एन बैरल फेस्टिवल धूम मचाने को तैयार

khaskhabar.com: रविवार, 25 सितम्बर 2016 9:57 PM (IST)
लॉगर एन बैरल फेस्टिवल धूम मचाने को तैयार
मोहाली। लॉगर एन बैरल फेस्टिवल ने शुरुआत के साथ ही ट्राईसिटी के लोगों में उत्साह भर दिया है। संगीत, कला, खाने पीने से भरपूर दो दिवसीय उत्सव औरा वसीला में आयोजित किया जा रहा है। जहां पहले दिन कारलिंग की ओर से इस कार्यक्रम में एक बेहतरीन स्टाॅल लगाया गया। जहां लोगों ने भरपूर आनन्द लिया। हंगामा की ओर से प्रस्तुत और कारलिंग की ओर से सहप्रस्तुत ये कार्यक्रम संगीत और बीयर के शौकीनों को साथ लाने के लिए प्रस्तुत किया गया है। ये कार्यक्रम होमलैंड की ओर से संचालित और स्पीड रिकार्ड्स व ईवीपी क्रियेशन्स की रचना है। इसके पहले दिन बॉलीवुड सिंगर दिव्या कुमार, याशिता शर्मा और रीथ बैंड, गुरनाजर लाइव, नीसी बैंड और रवने प्रोजेक्ट ने अपना जलवा बिखेरा। इस अवसर पर आशीष कपूर, अध्यक्ष, मोलसन कूर्स इंडिया ने कहा कि हम लागर एन बैरल समारोह के हिस्सा बनने से बेहद उत्साहित हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement