Live and come home for the flag, tricolor -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तिरंगे के लिए जिये और तिरंगे में ही घर आये - कर्नल पंवार

khaskhabar.com: शनिवार, 10 सितम्बर 2016 6:46 PM (IST)
तिरंगे के लिए जिये और तिरंगे में ही घर आये - कर्नल पंवार
बीकानेर । मातृभूमि की रक्षार्थ अपना सर्वोच्च बलिदान कर हमें सुरक्षा देने वाले वीरों की बहादुरी की कहानियां प्रत्येक भारतवासी के लिए प्रेरणादायी होते हैं। गर्व भी अनुभूति होती है ऐसी गौरव गाथाओं को सुन कर, पढ़ कर। ऐसा ही गौरवशाली पल था शहीद कैप्टन चन्दर चौधरी की प्रतिमा स्थल पर, जब भारत माता की जय और कैप्टन चन्दर चौधरी अमर रहे के नारों से स्थाल गुंजायमान हो गया। अवसर था शहीद कैप्टन चन्दर चौधरी, 4 ग्रेनेडियर्स रेजीमेंट का 14वां बलिदान दिवस। चन्दर चौधरी सर्किल, म्यूजियम चौराहे पर स्थित प्रतिमा स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करने हेतु डँूगर कॉलेज के ले. डा. राजेन्द्र राजपुरोहित के नेतृत्व में 125 एनसीसी कैडेट सहित गणमान्यजन एकत्रित हुए। धर्मपत्नी शारदा चौधरी, भाई सीताराम, मनीराम बगडिया, कर्नल हेमसिंह, कर्नल श्याम सिंह, मधुरिमासिंह सहित अनेक गणमान्यजनों ने पुष्पचक्र तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजलि अर्पित की। साथ ही शहीद अब्दुल हमीद, परमवीरचक्र को भी श्रद्धाजलि दी गई। मधुरिमा सिंह, डा. भागीरथ मुुंड, डा. तनवीर मालावत, ज्योति चौधरी ने भी अपने विचार रखें। इस अवसर पर सहीराम दुसाद, चुन्नीलाल स्वामी, गिरधारी कंस्वा, हेतराम साध, किशन चौधरी, घनश्याम सिंह आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement