Advertisement
लायंस क्लब बहरोड़ का पदस्थापना समारोह सेवायतन, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

सेवा कार्य और अतिथियों का संबोधन
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित करके की गई, जिसके बाद तीन जरूरतमंद परिवारों को राशन किट प्रदान किए गए। लायन डॉ. अर्चना श्रृंगी ने ध्वज वंदना और राष्ट्रगान का पाठ किया।
मुख्य अतिथि ओम प्रकाश सहारण ने लायंस क्लब बहरोड़ के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विपत्ति के समय मानवता की सेवा में यह क्लब हमेशा आगे रहता है। उन्होंने प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम में लायंस क्लब बहरोड़ रॉयल, किंग्स, केसरी, लियो क्लब बहरोड़, लायंस क्लब अलवर और भिवाड़ी सहित कई अन्य क्लबों के सदस्यों का स्वागत किया गया। पूर्व अध्यक्ष लायन बृजराज सिंह चौहान और सचिव लायन अनिल जांगिड़ ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी दी।
मंच का संचालन लायन प्रोफेसर हरि प्रसाद अग्रवाल और पूर्व रीजन पर्सन लायन मनोज शर्मा ने किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


