Advertisement
हेडमास्टर को आजीवन कारावास : नाबालिग बच्चियों से हैवानियत करने वाले को कोर्ट का कड़ा संदेश

31 मई 2023 को सदर थाने में नाबालिग बच्चियों के परिजनों ने मामला दर्ज कराया था। शिकायत में बताया गया था कि 8 से 12 साल की छोटी बच्चियां सरकारी स्कूल में पढ़ती हैं, और हेडमास्टर रमेशचंद्र कटारा ने उनके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बच्चियों को खेलने के बहाने बुलाकर स्कूल के कमरों में ले जाकर उनके साथ हैवानियत करता था। छुट्टी के दिन भी उन्हें बुलाकर ऐसी हरकतें करता था।
गवाहों और सबूतों ने खोली पोल
मामले की सुनवाई के दौरान कुल 33 गवाह पेश किए गए और 177 दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। एफएसएल जांच में आरोपी के मोबाइल से डिलीट किए गए अश्लील फोटो भी रिकवर किए गए, जो उसके अपराध का सबूत थे।
मगरमच्छ से डराने की धमकी
हेडमास्टर बच्चियों को फेल करने की धमकी देता और कभी-कभी उन्हें चॉकलेट और पैसे देकर चुप रहने को कहता। बच्चियों ने पुलिस को बताया कि विरोध करने पर हेडमास्टर उन्हें डूंगरपुर गैपसागर झील ले जाकर पानी में मगरमच्छ से डराता था। एक बच्ची के पेट दर्द की शिकायत से मामला खुला। उसने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को हेडमास्टर की करतूत बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
इस कठोर सजा से उम्मीद है कि समाज में बच्चों के प्रति हो रहे अपराधों पर अंकुश लगेगा और इस तरह के अपराधी अपने घिनौने कृत्यों से पहले सौ बार सोचेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डूंगरपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


